छत्तीसगढ़
बोरी सिलने वाले सूजे से एक शख्स ने दूसरे शख्स पर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप
Shantanu Roy
18 March 2022 10:40 AM GMT

x
छग
जांजगीर। जांजगीर जिले में एक शख्स ने दूसरे शख्स पर बोरी सिलने वाले सूजे से हमला कर दिया। जिससे दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि घर में होली खेलने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने आकर वारदात को अंजाम दे दिया और भाग गया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।
पूरा विवाद पुराने झगड़े को लेकर था। जिसके चलते यह घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक,डिघोरा गांव में सियाराम बघेल ये यहां पर सभी लोग होली खेलने के लिए जमा हुए थे। परिवार के लोग एक दूसरे को रंग लगा रहे थे। सभी मस्ती में झूम रहे थे। इसी दौरान गांव का ही अरुण साहू सियाराम बघेल के घर पहुंच गया। कोई कुछ कहता या बात करता इससे पहले ही अरुण ने सियाराम पर हमला कर दिया।
हमले में सियाराम बुरी तरह घायल हो गया। अरुण हमला करने के बाद तुरंत ही मौके से भाग गया। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने सियाराम को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है। फिलहाल बिलासपुर के अस्पताल में घायल का इलाज जारी है। सियाराम के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि अरुण का सियाराम से उसका कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। सियाराम के शरीर से काफी खून बह गया है। पुलिस अब आरोपी का पता लगा रही है।

Shantanu Roy
Next Story