छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा-किरंदुल में एक नक्सली ढेर, 30 मिनट तक चली फायरिंग

Nilmani Pal
5 April 2024 10:17 AM GMT
दंतेवाड़ा-किरंदुल में एक नक्सली ढेर, 30 मिनट तक चली फायरिंग
x

दंतेवाड़ा। जिले में शुक्रवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलाबारी में फोर्स ने एक नक्सली को मार गिराया है, कुछ घायल भी हैं। हालांकि मारे गए नक्सली की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस फोर्स मौके पर ही मौजूद है। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरंगेल, बड़ेपल्ली, डोडीतुमनार, गमपुर के जंगल में भारी संख्या में हार्डकोर इनामी नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 4 अप्रैल की शाम जवानों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। आज 5 अप्रैल की सुबह इसी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

करीब 30 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई। जब मुठभेड़ रुकी, तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया है। साथ ही कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस का दावा है कि कई और नक्सली घायल हुए हैं। SP गौरव राय ने कहा कि जवान जब लौटेंगे, तो और अधिक जानकारी दी जाएगी।


Next Story