छत्तीसगढ़

सूने मकान से एक लाख 95 हजार की चोरी

Nilmani Pal
11 Jun 2022 3:58 AM GMT
सूने मकान से एक लाख 95 हजार की चोरी
x

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के सेंदरी स्थित समृद्धि विहार में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर एक लाख 95 हजार के जेवर पार कर दिए। मकान मालिक ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। कोनी क्षेत्र के सेंदरी स्थित समृद्धि विहार में रहने वाली शैल हंस गृहिणी हैं। उनके पति त्रिलोचन प्रसाद हंस कोरबा जिले के करतला में नौकरी करते हैं। यहां शैल अपने बेटे देवांश और बेटी रश्मि के साथ रहती हैं। बुधवार की दोपहर वे अपने पति और बच्चों के साथ करतला चली गई थीं।

दूसरे दिन सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। इस पर वे पति और बच्चों के साथ अपने घर आए। यहां ताला तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी का सामान बिखेर दिया था। आलमारी से सोने के चार मंगलसूत्र, सोने का हार, दो जोड़ी सोने के टाप्स, सोने की अंगूठी, सोने का झुमका, पांच जोड़ी चांदी की पायल, बिछिया समेत एक लाख 95 हजार का माल पार कर दिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story