छत्तीसगढ़

सेटलमेंट करने के नाम पर सैलून संचालक से एक लाख 48 हजार की धोखाधड़ी

Nilmani Pal
24 May 2022 12:26 PM GMT
सेटलमेंट करने के नाम पर सैलून संचालक से एक लाख 48 हजार की धोखाधड़ी
x

बिलासपुर। बीमा राशि का सेटलमेंट करने झांसा देकर सेलून संचालक से एक लाख 48 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेलून संचालक ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत चांटीडीह संजय नगर में रहने वाले नरेंद्र श्रीवास सेलून संचालक हैं। उन्होंने 2017 में निजी बीमा कंपनी से पालिसी ली थी। दो साल तक उन्होंने बीमा का प्रिमियम दो लाख 40 हजार स्र्पये जमा किया।

इसके बाद आर्थिक स्थिति खराब होने पर उन्हें बीमा की प्रिमियम जमा करना बंद कर दिया। 31 दिसंबर को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि वह बीमा कंपनी के सेटलमेंट विभाग में काम करता है। साथ ही एकमुश्त राशि जमा करने पर उनके जमा कराए स्र्पये वापस कराने की बात कही। इस पर उन्होंने फोन करने वाले के बताए एकाउंट में एक लाख 48 हजार 950 स्र्पये जमा करा दिए। इसकी रसीद लेने के लिए वे बीमा कंपनी के व्यापार विहार स्थित आफिस पहुंचे। वहां पता चला कि उनके खाते में स्र्पये जमा ही नहीं हुए हैं। धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर उन्होंने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story