छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे 30 में एक की मौत, घायल हुए दो लोग

Nilmani Pal
19 Dec 2022 9:37 AM GMT
नेशनल हाईवे 30 में एक की मौत, घायल हुए दो लोग
x
CG NEWS

केशकाल। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोंडागांव की बात करें तो यहां नेशनल हाईवे नंबर 30 पर हादसा होना आम हो गई है। कोंडागांव जिले में दो अलग-अलग जगह सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, वहीं एक की मौत हो गई। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पहली दुर्घटना बड़े डोंगर में हुई, इसमें दो बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन से टकरा गए। दूसरी दुर्घटना में दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र भिजवाया। गंभीर रूप से दो घायलों युवक को पास के ही जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। दुर्घटना का शिकार हुए लोगों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story