छत्तीसगढ़
दो तेंदुए के खूनी लड़ाई में एक की मौत, वन अफसर ने की पुष्टि
Nilmani Pal
21 May 2023 12:57 PM IST

x
धमतरी। धमतरी जिले में एक तेंदुए का शव मिला है। वन विभाग की माने तो बीती रात दो शावकों के बीच लड़ाई हुई थी। जिसके बाद एक तेंदुए की मौके पर मोत हो गई। यह पूरी घटना नगरी वन परिक्षेत्र के दलदली जंगल की है। यहां पर वन विभाग की टीम उपस्थित है।
आपको बता दें, यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले 12 अप्रैल को धमतरी जिले के बरारी के जंगल में ग्रामीणों ने एक मृत तेंदुए का शव देखा था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। तीन डाक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि, दो जानवरों के आपस में लड़ने से एक तेंदुए की मौत हुई है।
Next Story





