छत्तीसगढ़

बोलेरो और पिकअप की टक्कर से एक की मौत, 6 लोग घायल

Nil dhankar
4 July 2023 11:26 AM IST
बोलेरो और पिकअप की टक्कर से एक की मौत, 6 लोग घायल
x
छग

धमतरी। धमतरी में प्रसूता को अस्पताल ले जाते वक्त दुर्घटना हो गई. जिसमें 6 लोग घायल हो गए, वहीं एक की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने बताया कि प्रसूता को अस्पताल लाते वक्त बोलेरो और पिकअप में टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोग घायल हुए और 1 की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक प्रसूता को लेकर परिवार नगरी से धमतरी डिलवरी के लिए जा रहा था. इस बीच ये हादसा हो गया. घायलों में प्रसूता भी शामिल है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.


Next Story