छत्तीसगढ़

एक जवान घायल, मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Nil dhankar
11 March 2022 10:30 AM IST
एक जवान घायल, मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी नक्सली ढेर
x

फाइल फोटो 

बीजापुर। कैका और मौसलमा के बीच जंगलों में पुलिस-नक्सलियों मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी नक्सली पुनेम ढेर हो गया है। रितेश पुनेम नेशनल पार्क एरिया कमिटी सदस्य/सेंड्रा LOS डिप्टी कमांडर था। मौके से 1 हथियार, पिट्ठू, नक्सल सामग्री बरामद हुई है।

पुनेम हत्या, आगजनी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा था। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक जवान रामलू हेमला घायल हो गया है। वहीं मुठभेड़ के बाद DRG और CRPF 222 बटालियन की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।


Next Story