छत्तीसगढ़

IED ब्लास्ट में एक जवान घायल...सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर हुई नक्सली मुठभेड़

Admin2
25 Dec 2020 7:46 AM GMT
IED ब्लास्ट में एक जवान घायल...सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर हुई नक्सली मुठभेड़
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

छत्तीसगढ़। सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर मिल रही है। मुठभेड़ में आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हुआ है। मौके से नक्सली भाग खड़े हुए। जानकारी के अनुसार जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली हुई थी। तभी जंगल में छुपे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। वहीं नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। मौके पर जवानों की टीम ने नक्सली कैम्प से कई सामग्री बरामद किया। एसपी कन्हैया लाल ध्रुव ने इसकी पुष्टि की है।


Next Story