छत्तीसगढ़

ITBP का एक जवान घायल: नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

Admin2
12 Dec 2020 2:47 PM IST
ITBP का एक जवान घायल: नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट
x
बड़ी खबर

छत्तीसगढ़। जिला नारायणपुर में नक्सलियों ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। कुरुषनार थाना इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। चपेट में आने से आईटीबीपी 53 बटालियन का एक जवान घायल हुआ है। जवान को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक आईटीबीपी 53 बटालियन बी कोय कंपनी के जवान सड़क सुरक्षा में लगे थे। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को निशाना बनाया। चपेट में आए घायल जवान को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जिसके बाद जवान को रायपुर रेफर किया गया। इधर नक्सलियों के हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Next Story