विदेशी शराब दुकान से डेढ़ सौ पेटी नकली शराब जब्त, संभागीय उडऩदस्ता ने की कार्रवाई

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अम्बिकापुर। लखनपुर विदेशी शराब दुकान से डेढ़ सौ पेटी मिलावटी शराब को जब्ती की गई। संभागीय अध्यक्ष एवं सरगुजा उडऩदस्ता के द्वारा यह कार्रवाई की गई है और दुकान संचालक से पूछताछ की जा रही है। अंग्रेजी शराब दुकान में मंगलवार को अचानक उपायुक्त अधिकारी संभागीय उडऩदस्ता एवं संभाग सरगुजा के प्रभारी अधिकारी संभागीय उडऩदस्ता सरगुजा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापा मारा, जिसमें अंग्रेजी शराब लगभग 150 पेटी की जब्ती कर अंबिकापुर जिला मुख्यालय ले जाया गया है। संभाग के अधिकारी उपायुक्त श्री श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई किया जाना बताया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





