छत्तीसगढ़

एक शक ने बर्बाद कर दिया पूरा परिवार...जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
12 March 2025 9:00 AM IST
एक शक ने बर्बाद कर दिया पूरा परिवार...जानें क्या है पूरा मामला
x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों को फावड़े से मार डाला। कोर्ट के मुताबिक हत्यारे ने अफेयर के शक में वारदात को अंजाम दिया। अब कोर्ट ने हत्यारे को चारों हत्याओं के केस में 4 बार उम्र कैद की सजा सुनाई है। वारदात बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, हत्यारे का नाम देशराज कश्यप (49) है। मरने वालों में पत्नी मोंगरा बाई (40) और 3 बेटियां पूजा (16), भाग्य लक्ष्मी (10) और याचना (6) शामिल है। हत्यारा पिछले 10 साल से मानसिक बीमारी का इलाज करवा रहा था। घटना वाले दिन यानी 31 जुलाई 2023 को वह घर लौटा था।
अब जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, 31 जुलाई 2023 की रात खाना खाने के बाद मां और तीनों बेटियां कमरे में सो रही थी। आधीरात में हत्यारा देशराज उठा। घर में रखे फावड़े से पत्नी और तीनों बेटियों पर वार कर दिया, जिससे चारों ने मौके पर दम तोड़ दिया।
1 और 2 अगस्त को दिनभर लोगों ने परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं देखा। ऐसे में उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने सरपंच को मामले की जानकारी दी। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाया।
घर के अंदर पत्नी मोंगरा बाई और तीनों बेटियों की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी। कमरे और घर में खून ही खून फैला हुआ था। एक लाश दरवाजे के पास पड़ी थी। बेटी की लाश जमीन पर थी। पुलिस 2 अगस्त को ही आरोपी को बलौदा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था।
लोक अभियोजक संदीप सिंह बनाफर के अनुसार, जांच में सामने आया था कि हत्या का कारण पत्नी पर चरित्र शंका थी। मामला कोर्ट में चल रहा था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत ने चारों हत्याओं के लिए अलग-अलग 4 बार आजीवन कारावास और 1-1 हजार जुर्माना लगाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story