छत्तीसगढ़

पुरानी पेंशन व नवीन अंशदायी योजना के विकल्प चयन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

Shantanu Roy
7 Feb 2023 3:29 PM GMT
पुरानी पेंशन व नवीन अंशदायी योजना के विकल्प चयन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला
x
छग
सूरजपुर। शासकीय बालक उच्चतर विद्यालय सूरजपुर में जिला कोषालय सूरजपुर की ओर से आयोजित पुरानी पेंशन व नवीन अंशदायी योजना के विकल्प चयन के संबंध आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में के.एस. मरावी संयुक्त संचालक कोष लेखा व पेंशन अंबिकापुर सरगुजा संभाग की ओर से पुरानी पेंशन योजना के विकल्प चयन के संबंध में विस्तार से उपस्थित सभी कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों बताया गया व वित्त विभाग के निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया व कार्यालय से उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों के विकल्प से संबंधित पूछे गए समस्याओं का भी समाधान किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कोष व लेखा से अनिल तिर्की उप संचालक, रामनारायण राम सहायक संचालक व कोषालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Next Story