छत्तीसगढ़

धमतरी में एक दिवसीय साइबर अपराध पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Nilmani Pal
14 Jan 2026 4:16 PM IST
धमतरी में एक दिवसीय साइबर अपराध पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
x

धमतरी। रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एसपी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व एवं उपस्थिति में जिले के सभी अधिकारी, सभी थाना/चौकी प्रभारी, साइबर सेल टीम, विवेचना अधिकारी एवं CCTNS ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय साइबर अपराध कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में निरंतर बढ़ रहे साइबर वित्तीय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, शिकायतों पर त्वरित, संवेदनशील एवं तकनीकी रूप से सशक्त कार्यवाही सुनिश्चित करना तथा विवेचना प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

कार्यशाला के दौरान साइबर अपराध की शिकायत प्राप्त होते ही ● 1930 हेल्पलाइन नंबर ● साइबर क्राइम पोर्टल पर तत्काल रिपोर्टिंग, बैंक खातों से संबंधित आवश्यक जानकारी हेतु नोटिस जारी करने की प्रक्रिया,तथा फ्रॉड की गई राशि को सुरक्षित रखने हेतु संबंधित बैंकों से त्वरित समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को ऑनलाइन ठगी के नवीनतम तरीकों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से, OTP ठगी, फर्जी वेबसाइट ठगी, ऑनलाइन शॉपिंग ठगी, रोमांस ठगी, नौकरी ठगी, APK फ्रॉड, पोर्न साइट ठगी, लिंक फ्रॉड, ई-वॉलेट KYC ठगी, QR कोड स्कैन ठगी, लोन ठगी, ईमेल ठगी, सोशल मीडिया अकाउंट क्लोनिंग, सिम स्वैप ठगी, मैट्रिमोनियल ठगी, लॉटरी/इनाम ठगी एवं कस्टमर केयर ठगी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि साइबर अपराधों से संबंधित प्रत्येक शिकायत को अत्यंत गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ लेते हुए पीड़ित को शीघ्र राहत प्रदान की जाए, जिससे आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।


Next Story
null