छत्तीसगढ़

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार और सम्मान समारोह 19 नवंबर को

jantaserishta.com
18 Nov 2026 4:53 PM IST
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार और सम्मान समारोह 19 नवंबर को
x
रायपुर: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय, रायपुर के तत्वावधान में कल यानी 19 नवंबर 2026 को प्रातः ११ बजे से मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमाममय आयोजन स्कूल शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष गजेंद्र यादव तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।
डॉ. के.के. खंडेलवाल का प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास
मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त के पद पर पुनः निर्वाचित होने के बाद डॉ. के.के. खंडेलवाल का यह पहला छत्तीसगढ़ प्रवास है। वे निर्धारित कार्यक्रम के तहत रायपुर पहुंच चुके हैं, जहाँ प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा उनके इस दौरे को लेकर राज्यभर के स्काउट-गाइड परिवार में भारी उत्साह का माहौल है।
प्रदेशभर से जुटेंगे पदाधिकारी और स्वयंसेवक
इस महत्वपूर्ण सेमिनार और सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ के प्रमुख पदाधिकारी, एलटी, एएलटी, एचडब्ल्यूबी, वरिष्ठ स्काउटर-गाइडर तथा रोवर-रेंजर बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य में स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों को सम्मानित करना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story