छत्तीसगढ़

जर्जर दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, दो की हालत गंभीर

Nil dhankar
7 Sept 2021 4:20 PM IST
जर्जर दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, दो की हालत गंभीर
x
छत्तीसगढ़

रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में टीवी टावर रोड पर बड़ा हादसा हुआ है. जर्जर दीवार के गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है. जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल है. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक टीवी टावर रोड से 3 बच्चे अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक घर की दीवार गिर गई. जिसकी चपेट में तीन बच्चे आ गए. दीवार की ईटों के नीचे दबने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

इस हादसे में घायल 2 बच्चे घायल है. चक्रधर नगर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्काल बच्चों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं घटना के बाद बच्चे के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

Next Story