छत्तीसगढ़

15 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

Nilmani Pal
15 Sept 2023 8:48 AM IST
15 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
x

महासमुंद। बसना पुलिस की कार्यवाही में 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है. दरअसल पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव और अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है.

जिस निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर 05 मंजनीमाटी ओव्हरब्रीज के पास महुआ शराब रखे आरोपी ठण्डाराम कोसरिया को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 491/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना, , आरक्षक किशोर साहू, मुकेश बेहरा, एवं थाना बसना स्टॉफ द्वारा किया गया।

Next Story