छत्तीसगढ़

स्कूल से LED TV और प्रोजेक्टर चुराने वाला गिरफ्तार

Nil dhankar
4 Oct 2022 9:44 AM IST
स्कूल से LED TV और प्रोजेक्टर चुराने वाला गिरफ्तार
x

बलौदाबाजार भाटापारा। पुलिस द्वारा शा उमा विद्यालय पनगांव में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के मुताबिक पनगांव स्कूल के प्राचार्य में बीते दिनों चोरी की शिकायत थाने में की थी. जिस पर पुलिस अधिकारी के निर्देशन में टीम गठित किया गया था. इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक LED TV 40 इंच और दो नग प्रोजेक्टर बेचने ग्राहक तलाश रहे है. जिस पर पुलिस टीम एक्टिव हुई और आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्यवाही में पुलिस द्वारा आरोपी से चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है.

आरोपी का नाम

आरोपी- रवि मनहरे पिता साधु राम मनहरे उम्र 27 साल साकिन रसेड़ा हाल मुक़ाम दशरमा रोड भैसापसरा थाना सिटी कोतवाली

Next Story