छत्तीसगढ़

सरकारी राशन दुकान से केरोसिन चोरी करने वाला गिरफ्तार

Rounak Dey
24 Aug 2021 1:59 PM IST
सरकारी राशन दुकान से केरोसिन चोरी करने वाला गिरफ्तार
x

सूरजपुर। जयनगर पुलिस ने सरकारी राशन दुकान से केरोसिन चोरी करने वाले को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिन्द्र जीप कमाण्डर सहित चालक राकेश भारती निवासी शिवनंदनपुर को घेराबंदी कर जमदेई ठाकुर तालाब के पास पकड़ा। जिसके कब्जे से 2 जरकिन में 70 लीटर मिट्टी तेल बरामद किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि ग्राम पंचायत जमदेई के राशन दुकान के विक्रेता से केरोसीन क्रय कर अपने जीप में उपयोग करने व लाभ अर्जित करने के लिए ला रहा था। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा आमजनों को वितरित होने वाले केरोसीन को गलत तरीके से क्रय कर जीप में उपयोग करने व लाभ अर्जित करने पर जयनगर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत मामला पंजीबद्व कर आरोपी राकेश भारती को विधिवत गिरफ्तार किया है। मामले में राशन दुकान विक्रेता की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, एसआई दिनेश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक शिव राजवाड़े, आरक्षक शिव राजवाड़े, सत्यम सिंह, जयप्रकाश यादव, विकास मिश्रा व सैनिक दीपक मूर्ति सक्रिय रहे।

Next Story