छत्तीसगढ़

वनकर्मी के घर चोरी करने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

Nilmani Pal
25 March 2022 10:09 AM IST
वनकर्मी के घर चोरी करने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
x
छग

राजनांदगांव। सहदेव नगर में वन रक्षक के सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात व नकदी रकम बरामद किया गया है। आरोपी बालाघाट के चोर गिरोह के सदस्य हैं। जिन्होंने ममता नगर में भी चेारी की वारदात को अंजाम दिया था। वन रक्षक अजीत दुबे का परिवार निजी कार्य से हैदराबाद गया हुआ था। 5 मार्च को जब वे लौटे तो मकान में चोरी की जानकारी हुई। आरोपी 3 लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस की टीम आरोपियों की पतासाजी में लगी थी, तभी उन्हें कुछ सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बालाघाट निवासी नौशाद खान की जानकारी मिली। आरोपी नौशाद खान डोंगरगढ़ में हैं। इसके बाद टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी नौशाद खान ने साथी अनुराग मिश्रा उर्फ धीरज के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।

Next Story