बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के लखराम स्थित एसएस फ्यूल्स के मैनेजर के मकान से चोरों ने एक लाख 77 हजार स्र्पये नकद पार कर दिए। इस दौरान मैनेजर परिवार के साथ कमरे के बाहर आंगन में सो रहे थे। उन्हें चोरी की जानकारी सुबह हुई। मैनेजर ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रतनपुर क्षेत्र के लखराम में रहने वाले नंदकुमार श्यामले एसएस फ्यूल्स के मैनेजर हैं। शुक्रवार की रात वे पंप में पेट्रोल और डीजल बिक्री की रकम एक लाख 77 हजार 125 स्र्पये लेकर अपने घर गए। स्र्पयों को उन्होंने आलमारी में रखकर लाक कर दिया। चाबी को कमरे में ही छोड़कर उन्होंने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वे परिवार के साथ खाना खाकर पत्नी चित्ररेखा और परिवार के सदस्यों के साथ आंगन में सो गए। शनिवार की सुबह पांच बजे उनकी पत्नी चित्ररेखा जागी। इस दौरान कमरे का दरवाजा खुला था। उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इस पर नंदकुमार ने कमरे में जाकर देखा। आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। चाबी आलमारी के दरवाजे पर ही लटका हुआ था। उसमें रखे स्र्पये गायब थे। मैनेजर ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।