छत्तीसगढ़

रायपुर में SBI एटीएम से डेढ़ लाख की चोरी, मशीन से छेड़छाड़ कर बदमाशों ने किया पार

Admin2
18 July 2021 3:34 PM IST
रायपुर में SBI एटीएम से डेढ़ लाख की चोरी, मशीन से छेड़छाड़ कर बदमाशों ने किया पार
x

फाइल फोटो 

छत्तीसगढ़

रायपुर। राजधानी से एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर रुपए निकालने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 177500 रुपए चोरी कर लिए। मामले की रिपोर्ट कबीरनगर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने 16 जुलाई को हीरापुर एसबीआई एटीएम में जाकर एटीएम मशीन में छेड़खानी कर उसमें रखे 177500 रुपए चोरी कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को पकड़ने सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Next Story