छत्तीसगढ़

शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 और स्लीपर कोच की सुविधा

Nilmani Pal
28 March 2026 6:51 AM IST
शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 और स्लीपर कोच की सुविधा
x

अधिकाधिक यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 एवं स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।

यह सुविधा दिनांक 28, 29, 30, 31 मार्च तथा 01, 02, 03 अप्रैल 2026 को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार दिनाँक 30 व 31 मार्च तथा 01, 02, 03, 04, 05 अप्रैल 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में उपलब्ध रहेगी । इस सुविधा से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।

Next Story