छत्तीसगढ़

विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर छात्राओं को मिला स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Shantanu Roy
17 Dec 2025 11:28 PM IST
विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर छात्राओं को मिला स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
x
छग
Jashpur. जशपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के निर्देशानुसार विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस के अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। विशेषज्ञों के व्याख्यान छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी रहे, जिनसे उन्हें दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधी सही निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।

काउंसलर अकलतरा भगत द्वारा बाल विवाह, टीनेज प्रेग्नेंसी एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य योजना विषय पर विस्तृत एवं प्रभावी व्याख्यान दिया गया। वहीं काउंसलर पूजा झरना बखला एवं सरस्वती बेहरा द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम पर छात्राओं को जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, साइकोलॉजिस्ट डॉ. अबरार खान, सीनियर नर्सिंग अधिकारी विवेक कुजूर एवं सोशल वर्कर एनएमएचपी दीपक कुमार द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं सोशल वर्कर एनटीसीपी प्रिया सोनी द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।
Next Story