छत्तीसगढ़

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर नंदकुमार साय ने कर दी बीजेपी को चुभने वाली बात

Nil dhankar
13 May 2023 6:47 PM IST
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर नंदकुमार साय ने कर दी बीजेपी को चुभने वाली बात
x

रायपुर। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। जारी मतगणना के बीच यह साफ़ हो चुका है कि, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन रही है। कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिल चुका है। वहीं कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस के सभी प्रदेश मुख्यालयों में जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

इसी बीच हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय का बड़ा बयान सामने आया है। साय ने कहा कि धर्म कर्म, नाटक नौटंकी अब नहीं चलेगी धरातल पर जो रहेगा, अब वही जीतेगा। उन्हने आगे कहा कि कांग्रेस सहज सरल पार्टी है और कांग्रेस आगामी विस और देश का चुनाव जीतेगी। मोदी जी का बजरंगबली मुद्दा उठाना गलत था। ये जनता जनार्दन को पसंद नही आया।

नंद कुमार साय ने भाजपा को राम, मंदिर जैसे मुद्दे छोड़ने चाहिए के सवाल पर कहा कि इसका जवाब भगवान ही दे पाएंगे। भगवान भी चौराहे पर खड़े हैं।


Next Story