छत्तीसगढ़
चक्रधर समारोह के तीसरे दिन रायगढ़ की बाल कलाकार कुमारी नव्या सिंह ने कथक में दी मनमोहक प्रस्तुति
Shantanu Roy
29 Aug 2025 10:10 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय बाल कलाकारों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी कड़ी में रायगढ़ की प्रतिभावान कलाकार कुमारी नव्या सिंह ने मंच पर कथक की विविध विधाओं की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। उनकी सुन्दर भाव-भंगिमाएँ, सधे हुए पदचाप और नृत्य लय की लयबद्धता ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। नव्या सिंह ने नागेंद्र हराये... और मैया मोरी, मैं नहीं माखन खायो... जैसे गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर भक्ति और नृत्यकला का अनोखा संगम दर्शाया। बता दे कि कुमारी नव्या सिंह आयात कथक डांस एकेडमी रायगढ़ में अपनी गुरु तब्बू परवीन से कथक की शिक्षा प्राप्त कर रही। कुमारी नव्या सिंह कई बड़े मंचों में कथक नृत्य का प्रस्तुति भी दे चुकी है। 02 सितंबर को प्रणवम में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी होने वाली है। उनकी प्रस्तुति के दौरान दर्शकदीर्घा तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठी। उपस्थित दर्शकों ने इस युवा कलाकार की प्रतिभा और साधना को सराहते हुए उत्साहवर्धन किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





