छत्तीसगढ़

शादी का झांसा दिया, 19 साल के युवक ने 5 साल बड़ी युवती से किया रेप

Nilmani Pal
1 July 2022 8:18 AM GMT
शादी का झांसा दिया, 19 साल के युवक ने 5 साल बड़ी युवती से किया रेप
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में 19 साल के युवक ने अपने से पांच साल बड़ी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी से इन्कार करने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि एक साल पहले उसकी पहचान कस्तूरबा नगर में रहने वाले गोपाल यादव(19) से हुई।

युवक ने उसे जीवन भर साथ देने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह युवती से शादी करने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाते रहा। बाद में उसने शादी करने से इन्कार करते हुए बातचीत बंद कर दी। युवती ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो वह शादी से मुकर गया। युवती ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story