छत्तीसगढ़

तीजा-पोरा के अवसर पर लोकरंग से रंगा सीएम आवास, देखें वीडियो

Nil dhankar
27 Aug 2022 12:27 PM IST
तीजा-पोरा के अवसर पर लोकरंग से रंगा सीएम आवास, देखें वीडियो
x

रायपुर। तीजा-पोरा के अवसर पर सीएम आवास लोकरंग से रंगा है। सीएम भूपेश भईया ने बहनों के साथ मिलकर लोकरंग अर्जुन्दा के कलाकारों के सुंदर गीतों का आनंद लिया। ठेठ पारंपरिक अंदाज में मुख्यमंत्री निवास के प्रांगण को सजाया गया है। यहां का पूरा माहौल उत्सव के अनुरूप रंग- बिरंगा और हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक दिखाता हुआ नजर आ रहा है। ढेर सारी नंदी बैल इस प्रांगण में जगह- जगह सजे नजर आ रहे हैं, जो समृद्धि और खुशहाली का एहसास दिला रहे हैं। सूपा और टोकनी पर रंगों की खूबसूरत कारीगरी के साथ इन्हें जगह-जगह बेहद निराले अंदाज में सजाया गया है। रंग-बिरंगे तोरण और पारंपरिक कलाकारी, उत्सव की थीम के अनुरूप यहां की खूबसूरती को बढ़ा रही है।

वही प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं बहनें उत्साह पूर्वक चम्मच दौड़ का आनंद ले रही हैं। भाई के घर आईं इन बहनों के चेहरे इनकी प्रसन्नता को प्रदर्शित कर रहे हैं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी को किया संबोधित। उन्होंने तीजा पोरा त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री निवास में सभी का स्वागत किया। तीजा पोरा का त्यौहार मनाने मुख्यमंत्री निवास में राज्यसभा सांसद के.टी.एस. तुलसी एवं रंजीता रंजन, रागिनी नायक एवं अलका लांबा कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद हैं।


Next Story