छत्तीसगढ़

मातृत्व दिवस के अवसर पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की महिला टीम पहुंची वृद्धाश्रम

SHIDDHANT
10 May 2026 10:31 PM IST
मातृत्व दिवस के अवसर पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की महिला टीम पहुंची  वृद्धाश्रम
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर: आज मातृत्व दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की CAW विंग की महिला टीम आज चितवन वृद्धाश्रम टिकरापारा पहुंची। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (CAW) डॉ. अर्चना झा, महिला थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना धुरंधर एवं पिंक पेट्रोल यूनिट की महिला टीम के द्वारा वृद्ध आश्रम में उपस्थित महिलाओं के बीच, उन्हें पुष्प से उनका सम्मान कर,उनका आशीर्वाद लिया। माताओं उनसे बात बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गई। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में उपस्थित माताओं के साथ केक काटकर उन्हें उपहार भेंट किया गया। पुलिस टीम ने उनके साथ वक्त बिताया ताकि उन्हें अपनापन का एहसास हो और वह अकेलापन महसूस ना करें।

रायपुर कमिश्नरेट में महिला सुरक्षा हेतु कार्यरत पिंक पेट्रोल यूनिट एवं उसकी कार्यों के संबंध में भी उन्हें अवगत कराया गया।उसके पश्चात मदर टेरेसा मनोरोग संस्था में पहुंचे और उन माताओं एवं बालिकाओं के साथ में समय बिताया जो मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं और कई सालों से अपने परिवार से दूर हैं पुलिस अधिकारियों के द्वारा उन माताओं एवं बालिकाओं फूल और मिठाइयां भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस टीम उनके साथ बैठकर बातें की और उनका हाल-चाल जाना। इस मौके पर एक छोटा सा संगीत कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें बालिकाओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
मातृत्व दिवस के अवसर पर पुलिस टीम ने बताया कि पुलिस का काम सिर्फ कानून व्यवस्था संभालना ही नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग से जुड़ना भी है इन महिलाओं को अपनापन की सबसे ज्यादा जरूरत है , आज पिंक पेट्रोल यूनिट को महिला स्टाफ ने कहा कि आज वृद्ध माताओं के साथ वक्त बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर अत्यंत सुकून और ममत्व एवं स्नेह का अनुभव मिला है , जिनकी आजीवन अविस्मरणीय रहेगा।
Next Story