छत्तीसगढ़
जल अर्पण दिवस में सहसपानी गांव को पानी टंकी संचालन की दी जिम्मेदारी
Shantanu Roy
15 Feb 2026 6:59 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। जल जीवन मिशन से जिले में जल की उपलब्धता, जल बचाव हेतु विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम पंचायत सहसपानी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा भव्य जल अर्पण दिवस कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्मित पानी टंकी एवं अन्य जल प्रदाय योजनाओं को ग्रामवासियों को समर्पित किया गया। “मोर गाँव मोर पानी”, “जल संवर्धन”, “सुजल ग्राम” और “सुजल, स्वच्छ, स्वस्थ ग्राम हमारा अभिमान” जैसे नारों के साथ ग्रामीणों को जल की उपयोगिता, संरक्षण एवं प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप, एसडीओ बी एल खरे ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना।
जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, विधायक उत्तरी जांगड़े, सारंगढ़ जनपद अध्यक्ष ममता सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू, पत्रकार प्रशांत प्रधान, आदिवासी नेता तेजराम सिदार, जिले के सचिव संघ अध्यक्ष बलभद्र पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत के साथ सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। अंत में “हर-घर नल से जल – जल बचाएँ, जीवन संजोएँ” का संदेश देते हुए ग्रामीणों से जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। जल जीवन मिशन से गांव के घर घर में नल से पानी मिल रहा है। जल अर्पण दिवस ने जंगल के समीप बसे गांव सहसपानी में जल विकास की नई धारा प्रवाहित की है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





