छत्तीसगढ़
कलेक्टर के निर्देश पर बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जिला शिक्षा अधिकारी व उड़न दस्ता टीम ने की जांच
Shantanu Roy
27 Feb 2026 10:59 PM IST

x
छग
Gariaband. गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देश पर बोर्ड परीक्षाओं की सुचारू, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिले में सतत निरीक्षण की जा रही है। आज जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, उड़नदस्ता टीम एवं अन्य अधिकारियों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी धीर, जिला स्तरीय उड़न दस्ता टीम एवं अधिकारियों ने हायर सेकंडरी स्कूल अतरमरा, पीपरछेड़ी, खडमा, गोहरापदर, धुरवागुड़ी, रानीपरतेवा सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
टीम ने कक्षावार व्यवस्थाओं, प्रश्नपत्रों के संरक्षण, पर्यवेक्षकों की उपस्थिति और विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं भी अनुचित साधनों के उपयोग या किसी प्रकार की अव्यवस्था की जानकारी नहीं मिली। सभी केंद्रों में परीक्षा निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही थी। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने केंद्र प्रभारियों एवं कक्ष पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन की पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं नकल प्रकरण पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को भी नकल से दूर रहते हुए आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





