छत्तीसगढ़

कलेक्टर की पहल पर नहरपारा में दूर हुई पानी की समस्या

Nil dhankar
16 May 2022 6:05 PM IST
कलेक्टर की पहल पर नहरपारा में दूर हुई पानी की समस्या
x

अंबिकापुर। लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिरकोतगा के आश्रित ग्राम नहरपारा में बंद पड़े 2 हैंडपंप का मरम्मत हो जाने से अब ग्रामवासियों के लिए पानी की समस्या दूर हो गई है। दोनों हैंडपम्प से पानी निकलने लगा है। दरअसल कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मीडिया में आई खबर पर संज्ञान लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को नहरपारा के खराब हैंडपम्प का तत्काल सुधार कर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर अमल करते हुए अधिकारियों ने रविवार को ही हैंडपम्प मैकेनिक भेज दोनों हैंड पम्प को सुधरवा दिया जिससे अब नहरपारा में पानी की दिक्कत नहीं है।

ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों मीडिया में खबर आई थी कि ग्राम पंचायत सिरकोतगा के आश्रित ग्राम नहरपारा में हैंडपम्प खराब होने से ग्रामीणों को पानी की समस्या हो रही हैं। इस खबर पर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने संज्ञान लेते हुए पीएचई के अधिकारियों को हैंडपंप तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। पीएचई के अधिकारियों ने बताया कि नहरपारा में हैंडपंप हेतु एक बोर खनन किया गया है जिसमें कुछ दिनों में हैंडपंप लगाने का काम पूरा हो जाएगा जिससे नहरपारा में 3 हैंडपंप हो जाएगें। ग्राम पंचायत सिरकोतगा के सरपंच ने प्रमाण-पत्र दिया है कि नहरपारा के दोनों हैंडपंप की मरम्मत हो जाने से पानी निकलने लगा है जिससे वहां पानी की समस्या नहीं है।

Next Story