छत्तीसगढ़
जन्मदिन और श्रमिक दिवस की पूर्व संध्या पर बृजमोहन अग्रवाल ने श्रमिकों को दी सौगात
Shantanu Roy
30 April 2026 8:32 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मजदूर दिवस की पूर्व संध्या और अपने जन्मदिन के पावन अवसर से पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और श्रमिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा आयोजित भव्य 'हितग्राही सम्मान समारोह' में श्री अग्रवाल ने लगभग 500 महिला एवं पुरुष श्रमिकों को साइकिल खरीदी के लिए 17 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। समारोह में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रमिकों को लाभान्वित किया गया, रायपुर जिले के 372 लाभार्थी जिसें 291 पुरुष और 81 महिलाएं शामिल हैं इसके अलावा रायगढ़ से 20 पुरुष 3 महिला, दुर्ग से 25 पुरुष, बलौदा बाजार से 12 पुरुष, कोरबा से 9 पुरुष, धमतरी और राजनांदगांव से 6 पुरुष तथा जांजगीर चांपा से 1 पुरुष लाभार्थी शामिल है
श्रमिकों के उत्थान के लिए समर्पित एक व्यक्तित्व
समारोह के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने 500 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक प्रदान किया। प्रत्येक श्रमिक के खाते में करीब 3,697 रुपये की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की गई। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि साइकिल मिलने से मजदूरों की श्रम शक्ति का विकास होगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
विरासत जो आज भी बदल रही है जीवन
छत्तीसगढ़ में आज श्रमिक कल्याण की जो स्वर्णिम तस्वीर दिखती है, उसकी नींव बृजमोहन अग्रवाल ने ही अपने कार्यकाल के दौरान रखी थी। वर्ष 2003 से 2008 के बीच श्रम मंत्री रहते हुए उन्होंने जो जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं, उनका लाभ आज भी प्रदेश के लाखों मजदूरों को मिल रहा है। आज छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित 14 प्रमुख योजनाएं उन्हीं की दूरगामी सोच का परिणाम हैं। न्यूनतम वेतन, पीएफ (PF), बीमा और स्वास्थ्य जैसी मौलिक सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी नीतियों का मुख्य हिस्सा रहा है।
जन्मदिन पर मिला 'विकास का उपहार'
कल 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस है, जो बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिवस भी है। अपने जन्मदिन से ठीक पहले श्रमिकों को यह बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए जनता की सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव है। श्री अग्रवाल ने समस्त श्रमिक वर्ग को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी बताया। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने इस अवसर पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रमिकों का सच्चा हितैषी करार दिया। कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल नहीं हो सके, उनके अलावा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष सनिर्माण कर्मकार मंडल मोहन एंटी, पूर्व अध्यक्ष मत्स्य महासंघ राम कृष्ण धीवर समेत ऑटो संघ रायपुर स्टेशन यूनियन, सिल्तरा औद्योगिक क्षेत्र मजदूर संघ, उरला औद्योगिक क्षेत्र मजदूर संघ के 500 से अधिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





