छत्तीसगढ़
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने मरीजों को किया फल वितरण
Shantanu Roy
21 May 2025 7:40 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने रायपुर कालीबाड़ी स्थित मातृ शिशु चिकित्सालय जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. सिद्दीक के साथ पहुंचे कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी को याद कर उनकी बलिदान को नमन किया।
आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे राजीव गांधी-मो. सिद्दीक
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो. सिद्दीक ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। वह आज भी देश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। देश के लिए उनके कार्यों और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, सकलैन कामदार, सुरेश गोयल वहीदुद्दीन, राजेश त्रिवेदी, दिनेश निर्मलकर, शरद गुप्ता, नवीन लाजरस, मुनेश गौतम, श्रेयांस शुक्ला, देवेंद्र पवार, गेंदलाल ठाकुर (लाला), विजय बाफना, काका, राजेश कटारे, अजय दास, हेमंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित हुए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारchhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





