छत्तीसगढ़

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की अपने 2 साथियों की हत्या

Nilmani Pal
9 Jan 2022 11:27 AM GMT
पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की अपने 2 साथियों की हत्या
x

बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने आत्मसर्पण के इरादे और मुखबिरी का इल्जाम लगा अपने 2 और साथियों की निर्मम हत्या कर दी है, नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर सैकड़ों ग्रामीणों के बीच दोनों की निर्मम हत्या की है। नक्सलियों ने 7-8 जनवरी की रात वारदात को अंजाम दिया है। मामला जांगला थाना क्षेत्र का है।

इधर, बीजापुर के SP कमलोचन कश्यप ने मारे गए दोनों लोगों को नक्सली बताया है। उन्होंने कहा कि, नक्सली खुद के साथियों की ही हत्या कर रहे हैं। बीजापुर जिले के SP कमलोचन कश्यप ने कहा कि मारे गए दोनों लोगों की फाइल खंगाली गई है। ये दोनों भी नक्सली हैं। पिछले कई सालों से संगठन में जुड़कर काम कर रहे थे। इन दोनों के खिलाफ भी बीजापुर जिले के थानों में नामजद अपराध दर्ज हैं।


Next Story