छत्तीसगढ़

शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग ने सरकारी शराब दुकान में मारा छापा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Nil dhankar
23 Nov 2021 4:00 PM IST
शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग ने सरकारी शराब दुकान में मारा छापा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
x

सरगुजा। शासकीय शराब दुकान गंगापुर में आबकारी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है. बिलासपुर की उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा है. मिलावटी शराब की शिकायत मिलने पर डीसी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर ही शराब की जांच की जा रही है. लगातार मिलावटी शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी.

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फ्लाइंग स्कॉट ने कार्रवाई की है. बिलासपुर से आए अधिकारियों ने शराब दुकान में मौजूद कर्मचारियों की जमकर क्लास ली.




Next Story