छत्तीसगढ़

बिलासपुर पहुंचने पर राज्यपाल सुश्री उइके का हुआ आत्मीय स्वागत

Shantanu Roy
12 March 2022 3:45 PM GMT
बिलासपुर पहुंचने पर राज्यपाल सुश्री उइके का हुआ आत्मीय स्वागत
x
छत्तीसगढ़

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची। बिलासपुर पहुंचने पर कलेक्टर व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एसईसीएल विश्रामगृह में राज्यपाल सुश्री उइके का आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतनलाल डांगी तथा कलेक्टर सारांश मित्तर ने राज्यपाल से भेंट की। राज्यपाल उइके ने अधिकारियों से जिले के विकास संबंधी कार्यों तथा गतिविधियों की जानकारी ली। राज्यपाल ने अधिकारियों से आमजनों की समस्याएं सुन प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story