छत्तीसगढ़

भूमकाल स्मृति दिवस पर राज्यपाल अनुसूईया उइके ने वीर गुंडाधुर को किया नमन

jantaserishta.com
11 Feb 2022 5:10 PM IST
भूमकाल स्मृति दिवस पर राज्यपाल अनुसूईया उइके ने वीर गुंडाधुर को किया नमन
x

रायपुर: राज्यपाल अनुसूईया उइके ने गत दिवस राजभवन में भूमकाल स्मृति दिवस के अवसर पर वीर गुंडाधुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने वीर गुण्डाधुर को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में अपने कार्यों से जागरूकता लाई। जननायक गुंडाधुर अदम्य साहस के प्रतीक हैं और वे सदा समाज को प्रगति की ओर प्रशस्त करने की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने आजादी सेे पहले अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सन 1910 में जननायक वीर गुुंडाधुर के नेतृत्व में बस्तर में हुए भूमकाल विद्रोह में आदिवासियों ने अंग्रेजों का जमकर मुकाबला किया। उनका बलिदान हमेशा प्रेरणा और बल देगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story