छत्तीसगढ़

कारण पूछने पर पुलिस अधिकारी ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल होने पर बोले एसपी - कार्रवाई होगी

Nilmani Pal
1 Aug 2022 4:11 AM GMT
कारण पूछने पर पुलिस अधिकारी ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल होने पर बोले एसपी - कार्रवाई होगी
x

बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले से एक ASI के युवक को बेरहमी से घसीटने का वीडियो सामने आया है। एनी कट पर लोगों की भीड़ देखकर ASI वहां पहुंचा और लोगों को वहां से आने-जाने के लिए रोकने लगा। युवक ने उससे कारण पूछा। जिससे ASI नाराज हो गया और उसने युवक को पीट दिया। इसके बाद 50 मीटर तक उसे घसीटा भी। मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, गोदरमाना में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। यह इलाका छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर है। यहां दोनों प्रदेश से लोग बाजार करने आते हैं। रविवार को भी दोपहर के वक्त लोग बाजार पहुंच रहे थे। यहीं पर कन्हर नदी में एनीकट बनाया गया है। जिसके बगल से पुल भी है। उसी पुल से भी लोग आना जाना करते हैं। इस दौरान एनीकट पर लोगों की भीड़ लग गई थी। इस बात की जानकारी जब रामानुजगंज थाने के एएसआई टिकेश्वर यादव को हुई तो वह वहां पर अपने एक साथी के साथ पहुंच गया। इसके बाद उसने लोगों से कहा कि इस रास्ते से आना-जाना नहीं करना है। इसी दौरान एक युवक ने उससे कारण पूछ लिया। आरोप है कि इसी बात से एएसआई नाराज हो गया। फिर उसने लात से युवक को पीटा। इस बात की जानकारी जिले के एसपी मोहित गर्ग को भी दी गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो मिला है। जांच रिपोर्ट मंगाई गई है। कार्रवाई की जाएगी।

Next Story