छत्तीसगढ़

अमित जोगी द्वारा भाजपा को समर्थन देने पर धर्मेंद्र यादव ने कहा- 3 तारीख को जनता के मत का सौदा करने वालो को मरवाही की जनता देगी जवाब

jantaserishta.com
31 Oct 2020 12:11 PM IST
अमित जोगी द्वारा भाजपा को समर्थन देने पर धर्मेंद्र यादव ने कहा- 3 तारीख को जनता के मत का सौदा करने वालो को मरवाही की जनता देगी जवाब
x
भाजपा की B टीम अब स्पस्ट रूप से आ चुकी है सामने.

भिलाई के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इन दिनों मरवाही में पार्टी के प्रचार की जिम्मेदारी संभाले हुए है , विगत 10 दिनों से दमदम सेक्टर में घर घर कार्यकर्ताओं के साथ जाकर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर जनता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुशाशन के बारे में बता रहे है. धर्मेंद्र यादव का अमित जोगी द्वारा भाजपा को समर्थन देने पर यह बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि अमित जोगी ने स्पष्ट रूप से भाजपा का समर्थन किया है, उन्हें मरवाही की जनता 3 तारीख को होने वाले मतदानन में जवाब देगी कांग्रेस के पक्ष में वोट कर क्षेत्र का विकास चाहेगी और गद्दारो औऱ मतदाताओं का सौदा करने वालो को सबक सिखाएगी.

साथ ही उन्होंने कहा कि अमित जोगी औऱ उनकी पार्टी शुरू से ही भाजपा के B टीम की तरह काम करती रही है, कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उन्हें निष्काषित करने का फैसला अब जनता के सामने है, ये सदैव पार्टी के साथ गद्दारी करते रहे है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story