छत्तीसगढ़
OMG! CG में जमीन से 300 फीट ऊपर युवक का शव लटका हुआ दिखा
jantaserishta.com
15 Sept 2024 4:09 PM IST

x
शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम करने के लिए भेज दिया गया है.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के माइंस एरिया में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जमीन से 300 फीट ऊपर माइंस प्लांट में युवक का शव लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार युवक ठेकेदार के अंदर में काम करता था। फिलहाल, जांच की जा रही है।
युवक की मां जांजगीर-चांपा गई हुई थी जिसे सूचना देकर अब बुलाया गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। माइंस ठेका कर्मचारी लखेश्वर पटेल ने खदान में ही अपनी जान दे दी। लगभग 300 फीट की ऊंचाई पर लोहे के एंगल में फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक वार्ड नंबर 5 दल्लीराजहरा का रहने वाला है। युवक ने दल्ली माइंस के 3 नंबर माइंस क्षेत्र में फांसी लगाई है। मौत का कारण अज्ञात है।
थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली हम मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम करने के लिए भेज दिया गया है। ठेका श्रमिक ने आखिर इस तरह का कदम क्यों उठाया, यह अभी जांच का विषय है। जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





