छत्तीसगढ़

OMG! कहीं देखी है ऐसी दिवाली, कुत्तों की पूजा कर मनाया कुकुर तिहार

SHIDDHANT
9 Nov 2026 3:10 PM IST
OMG! कहीं देखी है ऐसी दिवाली, कुत्तों की पूजा कर मनाया कुकुर तिहार
x
छत्तीसगढ़
अंबिकापुर। दीपावली के अवसर पर सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित बेजुबान डॉग शेल्टर में कुकुर तिहार मनाया गया। इस मौके पर शेल्टर में रहने वाले कुत्तों की विशेष पूजा-अर्चना की गई। संचालकों ने सभी कुत्तों को तिलक लगाया, फूलों की माला पहनाई और उनके लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की। इस आयोजन के जरिए बेजुबान पशुओं के प्रति प्रेम, सम्मान और संवेदना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉग शेल्टर में हवन और पूजा-पाठ का आयोजन भी किया गया। शेल्टर में रहने वाले सभी कुत्तों को परिवार के सदस्यों की तरह सम्मान दिया गया। संचालकों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की।
बेजुबान डॉग शेल्टर के संस्थापक सुधांशु शर्मा ने कहा कि कुकुर तिहार हमें याद दिलाता है कि कुत्ते भी हमारे समाज और जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। वे इंसानों के मित्र हैं और बिना किसी स्वार्थ के प्रेम व वफादारी निभाते हैं। इसलिए उनके प्रति भी दया, प्रेम और सम्मान का भाव रखना जरूरी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि दीपावली के दौरान और सामान्य दिनों में भी बेजुबान जानवरों को परेशान न करें। उन पर पत्थर न फेंकें, मारपीट न करें और उन्हें डराने की कोशिश न करें।
घायल और बीमार कुत्तों का करते हैं रेस्क्यू
शेल्टर के संचालकों ने बताया कि उनके लिए यहां रहने वाले जानवर परिवार के सदस्यों की तरह हैं। उनकी देखभाल और उन्हें सुरक्षित जीवन देना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बेजुबान डॉग शेल्टर पिछले कई वर्षों से घायल, बीमार, दुर्घटनाग्रस्त और बेसहारा पशुओं के रेस्क्यू, उपचार, भोजन और देखभाल का काम कर रहा है। नेपाल में कुकुर तिहार के अवसर पर कुत्तों को मित्र और रक्षक मानकर उनकी पूजा की जाती है। इसी परंपरा से प्रेरित होकर अंबिकापुर में भी यह आयोजन किया गया।
Next Story