छत्तीसगढ़

पिकअप की ठोकर से वृद्धा की मौत

Nil dhankar
11 Dec 2022 9:45 AM IST
पिकअप की ठोकर से वृद्धा की मौत
x
छग

कोरबा। कोरबा चांपा मार्ग में कोथारी नाका के पास सड़क हादसा हो गया. पिकअप चालक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को ठोकर मार दी. इसमें एक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पिकअप की चपेट में आने से 90 वर्षीय वृद्धा की मौके पर मौत हो गई. वहीं दूसरे को मामूली चोटें आई है. जांजगीर चांपा जिले के मड़वा निवासी महेतरीन बाई के रूप में मृतिका की पहचान हुई है.

मानिकपुर से परिजन के साथ गांव लौट रही थी. उरगा पुलिस दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर वैधानिक कारवाई में जुटी है. वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार है.

Next Story