छत्तीसगढ़

मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की हुई मौत

Nil dhankar
4 Aug 2022 11:45 AM IST
मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की हुई मौत
x
CG NEWS

कोरबा। कोरबा जिले में ट्रेन की चपेट में आने से गुरुवार को एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतका की पहचान रीवापार निवासी 80 वर्षीय टिकैतिन बाई कंवर के रूप में हुई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने तत्काल आरपीएफ और पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार उरदा थाना अंतर्गत कोथारी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के आसपास काफी समय से बुजुर्ग महिला इधर उधर जा रही थी, उसी समय मालगाड़ी आ रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसको आवाज दिया, लेकिन ट्रेन की रफ्तार तेज थी और बुजुर्ग महिला सुन नहीं पाई, जिसके चलते वह चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Next Story