छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या, सनकी ने लात-घूंसों सें हमला कर ले ली जान

Nil dhankar
7 April 2022 3:48 PM IST
छत्तीसगढ़ में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या, सनकी ने लात-घूंसों सें हमला कर ले ली जान
x

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में एक सनकी ने वृद्ध महिला की निर्ममता से हत्या कर दी। महिला भी मानसिक रूप से दिव्यांग थी। आरोपी ने महिला के बाल पकड़ कर खींचे, लात-घूंसों सें चेहरे पर मारा, फिर सिर पर पत्थर पटक दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों की रिपोर्ट पर जब CCTV चेक किया तो वारदात सामने आ गई। फिलहाल आरोपी पकड़ से दूर है।

जानकारी के मुताबिक, डभरा थाना क्षेत्र के डभरा नगर निवासी प्रमिला उर्फ मुन्नी ठाकुर (58) मानसिक रूप से दिव्यांग थी। रात को वह कहीं भी सड़क किनारे सो जाया करती थी। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे लोगों ने देखा कि प्रमिला गंभीर घायल हालत में सड़क पर पड़ी हुई है। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। इस पर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि 5 अप्रैल की रात करीब 2 बजे आरोपी किशन यादव पहुंचा। वह प्रमिला के बाल पकड़कर मकान के बगल में ले गया और उसके सिर को पत्थर से पटक दिया। साथ ही हाथ-घूंसे से आंख पर भी वार किया। थाना प्रभारी डीआर टंडन ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी किशन यादव सनकी जैसा है। CCTV फुटेज के आधार पर लोगों ने उसकी पहचान की है। फिलहाल तलाश जारी है।


Next Story