छत्तीसगढ़

वृद्ध खून से लथपथ मिला, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

Nilmani Pal
8 March 2023 4:34 PM IST
वृद्ध खून से लथपथ मिला, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
x

अंबिकापुर। शहर से लगे अर्चना बांध के किशननगर गेट के पास खेत में एक वृद्ध खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिला। बताया गया है कि शंकर सोनपाकर सोमवार शाम बैंक से घर आने के बाद दोबारा कहीं जाने निकला, फिर नहीं लौटा। वृद्ध को परिजन ने मिशन अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों का पता नहीं चल सका है।

ग्राम मेंड्राखुर्द निवासी 62 वर्षीय शंकर सोनपाकर बेहोशी की हालत में है और उसके सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। चोट से आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पत्थर से उसके ऊपर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों के बारे में पता नहीं चल पाया है। शंकर सोनपाकर को सुबह गांव के एक ग्रामीण ने खेत में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में देखा, फिर अन्य लोग व परिजन पहुंचे। सूचना पर पुलिस की डायल 112 की टीम ने उसे वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया।

Next Story