छत्तीसगढ़

पुरानी बस्ती पुलिस ने दो बाइक के साथ चोर को किया गिरफ्तार

Nilmani Pal
27 Sep 2022 12:07 PM GMT
पुरानी बस्ती पुलिस ने दो बाइक के साथ चोर को किया गिरफ्तार
x
रायपुर। दोपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी नवीन उर्फ सुनील सुनानी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पुनेश्वर साहू ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.09.2022 को काम हेतु अपनी दोपहिया वाहन से राधास्वामी नगर सांई मंदिर के पास गया था। प्रार्थी सुबह करीबन 10.00 बजे अपनी दोपहिया वाहन को वहीं लाॅक कर खड़ी किया हुआ था तथा शाम करीबन 05.30 बजे घर जाने के लिये उक्त स्थान जाकर देखा तो प्रार्थी की दोपहिया वाहन खड़े किये स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात चारे प्रार्थी की दोपहिया वाहन चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 424/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

02. विवरण - प्रार्थी बद्री प्रसाद चंद्रवंशी ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट कि दिनांक 25.09.2022 को अपनी दोपहिया वाहन से प्रतिदिवस की तरह अपने दुकान गया था, शाम करीबन 07.00 बजे अपने दोपहिया वाहन को दुकान के सामने खड़ी करके दुकान अंदर चला गया। जिसके बाद करीबन 07.30 बजे प्रार्थी दुकान से बाहर आकर देखा तो उसकी दोपहिया वाहन खड़े किये स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की दोपहिया वाहन चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 425/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण करने के साथ उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी नवीन उर्फ सुनील सुनानी निवासी देवेन्द्र नगर रायपुर को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा नवीन उर्फ सुनील सुनानी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी नवीन उर्फ सुनील सुनानी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 02 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 80,000₹ जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी - नवीन उर्फ सुनील सुनानी पिता खीर सुनानी उम्र 32 साल निवासी चंद्रशेखर नगर संगम चौक थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

Next Story