छत्तीसगढ़

बाप रे! रायपुर में लोहे की रेलिंग से लटकता दिखा शव

jantaserishta.com
20 Oct 2024 10:18 PM IST
बाप रे! रायपुर में लोहे की रेलिंग से लटकता दिखा शव
x
ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी.
रायपुर: रायपुर के नवापारा में एक व्यक्ति की दुकान के सामने लोहे की रेलिंग पर अर्धनग्न लाश लटकी मिली है। आसपास गुजरने वाले लोगों ने जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला गोबरा नवापारा थाना इलाके के ग्राम पंचायत कुर्रा का है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को ग्रामीणों ने जब देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान प्रमोद सिंह के रूप में हुई है। वो भिलाई का रहने वाला था और ट्रक ड्राइवर था।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नवापारा सीएचसी भिजवा दिया था। पुलिस अब परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story