छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से कबीर धर्म स्थान ट्रस्ट खरसिया के पदाधिकारियों ने मुलाकात की

Shantanu Roy
17 Aug 2022 4:37 PM GMT
मुख्यमंत्री से कबीर धर्म स्थान ट्रस्ट खरसिया के पदाधिकारियों ने मुलाकात की
x
छग
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में कबीरपंथ धर्म स्थान ट्रस्ट खरसिया के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। साहित्य वेदांताचार्य सुकृत दास शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कबीर सत्संग एवं महाएकोत्तरी चौका आरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए कबीरपंथ धर्म स्थान ट्रस्ट खरसिया के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। कबीर सत्संग एवं महाएकोत्तरी चौका आरती का यह कार्यक्रम 3, 4 एवं 5 फरवरी 2023 को आयोजित होगा। प्रतिनिधि मंडल ने बताया इस आयोजन में देशभर से कबीरपंथ के हजारों भक्तगण शामिल होते है। इस आयोजन में विदेशों से भी महंतगण एवं भक्तगण आते हैं। इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, महंत परमेश्वर साहेब, हनुमंत प्रसाद साहू, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू उपस्थित थे।
Next Story