छत्तीसगढ़

CM साय से मिले छत्तीसगढ़ मंदिर महासंघ और छत्तीसगढ़ गौ सेवक संघ के पदाधिकारी

Nil dhankar
20 April 2026 5:08 PM IST
CM साय से मिले छत्तीसगढ़ मंदिर महासंघ और छत्तीसगढ़ गौ सेवक संघ के पदाधिकारी
x

रायपुर। CM साय से छत्तीसगढ़ मंदिर महासंघ और छत्तीसगढ़ गौ सेवक संघ के पदाधिकारी मिले। सीएम साय ने अपने पोस्ट में लिखा, रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज ‘छत्तीसगढ़ मंदिर महासंघ’ एवं ‘छत्तीसगढ़ गौ सेवक संघ’ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन, मंदिरों के सुव्यवस्थित संचालन तथा गौसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहे।


Next Story